आरएसएस और उसके सहयोगी संगठनों की शुक्रवार को शुरू हुई समन्वय बैठक के पहले दिन केरल और पश्चिम बंगाल में संघ के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले पर चर्चा हुई। साथ ही संघ ने कश्मीर में पत्थरबाजों पर लगाम कसने के लिए मोदी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का भी स्वागत किया।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के दौरान एक प्रेजेंटेशन भी रखा गया जिसके मुताबिक केरल की स्थिति को ‘बेहद खतरनाक’ बताया गया और ‘राज्य संचालित हिंसा’ कहा गया।
इसे भी पढ़िए : स्कूल का छात्रों को फरमान- 'योगी जैसे बाल कटवाओ, नॉनवेज मत खओ, स्कूल को मदरसा मत बनाओ'
तीन दिनों चलने वाले इस समन्वय बैठक को आरएसएस के महासचिव सुरेश जोशी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी संबोधित किया। यह पहली बार है जब इसी साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद आरएसएस ने राज्य में समन्वय बैठक आयोजित की है।
































































