दुनिया की सबसे छोटी महिला ने जलाया सबसे बड़ा दीपक

0
दीपक

इस साल दिवाली के मौके पर दुनिया की सबसे छोटी महिला ने दुनिया का सबसे बड़ा दीपक जलाकर, लोगों से एक बहुत बड़ी अपील भी करते हुए कहा कि बेटियो के लिए ज्यादा से ज्यादा करे।

दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे चंडीगढ़ पहुंची।  यहां वे जैन मुनि तरुण सागर के निमंत्रण पर सेक्टर-27 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के 2543वें त्रिदिवसीय निर्वाण महोत्सव में भाग लेने के लिए आईं। इस मौके पर ज्योति आमगे ने सबसे बड़ा दीपक प्रज्ज्वलित किया। साथ ही महाआरती में भी हिस्सा लिया। ज्योति ने दीपक जलाकर कहा कि ‘एक संदेश देना चाहूंगी आप लोगों को, बेटी को बचाइए उनकी हत्या न क रिए। बेटी है तो संसार है। बेटी बचेगी तो सृष्टि बचेगी। बेटी घर की रौनक है। परिवार और समाज की रौनक है। मैं प्रधानमंत्री के संदेश बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ हूं।

इसे भी पढ़िए :  जैन मुनि ने केजरीवाल को दी नसीहत, 'ओछी राजनीति से बाज आओ'

ज्योति आमगे ने कहा कि उनके ऊपर मुनिश्री तरुण सागर जी की बड़ी कृपा है। उनके आशीर्वाद से उनका भी नाम पूरे संसार में है। आमगे तो करीब दो फीट की हैं लेकिन उन्होंने तरुण सागर जी को साढ़े तीन फीट की माला भेंट की। तरुण सागर ने कहा कि दुनिया की दस बड़ी मालाओं में है यह माला। इस मौके पर तरुण सागर ने भी लोगों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या महापाप है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के आगे जोड़ रहा हूं वह है बेटी को आगे लाओ। बेटी को चूल्हा- चौका तक सीमित मत रखिए। बेटी खास है। बेटी में सब हुनर हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी बोले- आतंकवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ हथियार है नोटबंदी

तरुण सागर ने कहा कि आप बेटी को तो बेटा कहकर पुकारते हो। बताओ कभी अपने बेटा को बेटी कहकर पुकारा है क्या? इसलिए बेटी खास है। बेटी को चंद्रमा की तरह मत बनाओ जो लोग उसे देखते रहें। उसे सूर्य की तरह बनाओ कि उसे देखने से पहले नजरें झुक जाएं। तरुण सागर ने कहा कि कहने को तो पुरुष प्रधान समाज है लेकिन बोलबाला तो देवियों का है। किसी को पैसा चाहिए तो लक्ष्मी के पास , ताकत चाहिए तो दुर्गा और बुद्धि चाहिए तो सरस्वती। उन्होंने कहा कि नारी हर हाल में भारी। समय बदला है। सोच को बदलिए। बेटा बेटी में फर्क मत कीजिए।

इसे भी पढ़िए :  ई अहमद के निधन से टल सकता है बजट ?