भारतीय टीम ने बनाए 269 रन, न्यूजीलैंड को मिला 270 का टारगेट

0
269

भारतीय और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के आखिरी मैच विशाखापटनम के स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने 269 रन बनाकर 270 रन का टारगेट दिया है। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया और टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने 50 ओवर में 269 रन बनाए और न्यूजीलैंड से सामने जीत के लिए 270 रन का लक्ष्य रखा। भारत के लिए अंत में केदार जाधव (39 नाबाद) और अक्षर पटेल (24) ने 6.3 ओवर में 46 रन जोड़े। अब जीत का दारोमदार टीम इंडिया के गेंदबाजों पर होगा।

इसे भी पढ़िए :  द ग्रेट खली ने धमकी देने वाले विदेशी रेसलरो को रिंग में चित करके लिया बदला

इससे पहले भारत की सलामी जोड़ी ने धीमी मगर सधी हुई शुरुआत की मगर रोहित ने अपने हाथ खोले। रोहित ने सीरीज में अपनी पहली फिफ्टी पूरी की और वो 70 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने। इससे पहले अजिंक्य रहाणे जिमी नीशम का शिकार बन गए। 20 रन के नीजी स्कोर पर लेथम ने उनका कैच पकड़ा। उसके बाद धोनी और कोहली के पारी को संभाला, मगर कोहली के साथ 71 रन जोड़ने बाद धोनी भी सैंटनर का शिकार बन गए। धोनी ने 41 रन बनाए। इसके बाद मनीष पांडे ने खाता भी नहीं खोला और वो सोढ़ी की गेंद पर चलते बने। पांडे के बाद कोहली भी 65 रन बनाकर सोढ़ी का ही शिकार बने। फिलहाल मैदान पर केदार जाधव (21) और अक्षर पटेल की जोड़ी मैदान पर है। भारत ने 46 ओवर में 236 रन बना लिए है।

इसे भी पढ़िए :  BCCI पर केस करेगा पाकिस्तान, कहा- बहुत हुआ, हमारा धैर्य खत्‍म

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जबकि धवल कुलकर्णी को बाहर किया गया है। साथ ही हार्दिक पांड्या की जगह जयंत यादव को डेब्यू करने का मौका दिया गया है। न्यूजीलैंड की टीम में भी एक बदलाव है। एंटन डेवसिच की जगह कोरी एंडरसन को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  तीसरे वनडे में भारत के सामने जीत के लिए 286 रनों का लक्ष्य

कुछ इस तरह रही भारत की बल्लेबाजी-

inkk

न्यूजीलैंड की बॉलिंग कुछ इस तरह रही-

ram-h