एसबीआई के 8 कर्मचारियों की सड़क हादसे में मौत

0
कानपुर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी के कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के हमीरपुर सागर राजमार्ग पर अनियंत्रित कंटेनर व मारुती वैन में जबरदस्त टक्कर होने से एसबीआई के सात कर्मचारी व वैन ड्राइवर समेत आठ लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह 1000 व 500 के नोटों पर बैन लगने के बाद सभी बैंक कर्मी देर रात तक बैंक में काम कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  विलय रद्द होने से बिलबिलाए अफजल अंसारी, सपा पर जमकर साधा निशाना

काम खत्म कर सभी कानपुर लौट रहे थे। तभी अचानक कंटेनर व वैन में जोरदार टक्कर हो गई और वैन हाइवे के किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। इसके बाद वैन के ऊपर कंटेनर गिर गया। हाइवे में सन्नाटा होने के कारण लोगों की चीख पुकार सुन वहां से गुजर रहे वाहन सवारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस क्रेन बुलाकर कंटेनर को हटवाती तब तक वैन में बैठे सभी यात्रियों की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने दो घंटे के बचाव कार्य के बाद क्रेन से कंटेनर हटवाने के बाद फंसे हुए शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

इसे भी पढ़िए :  रामगोपाल यादव को AIMS में कराया गया भर्ती, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse