आरएसएस की बैठक में केरल और पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर हुई चर्चा

0

आरएसएस और उसके सहयोगी संगठनों की शुक्रवार को शुरू हुई समन्वय बैठक के पहले दिन केरल और पश्चिम बंगाल में संघ के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले पर चर्चा हुई। साथ ही संघ ने कश्मीर में पत्थरबाजों पर लगाम कसने के लिए मोदी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का भी स्वागत किया।

इसे भी पढ़िए :  सफाई कर्मचारी के लिए ग्रेजुएट-इंजीनियर्स ने किया अप्लाई, टेस्ट में अफसरों ने कराई नाले की सफाई

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के दौरान एक प्रेजेंटेशन भी रखा गया जिसके मुताबिक केरल की स्थिति को ‘बेहद खतरनाक’ बताया गया और ‘राज्य संचालित हिंसा’ कहा गया।

इसे भी पढ़िए :  'अगर युद्ध हुआ तो मुश्किल में होगा भारत, सेना के पास नहीं हैं जरूरी हथियार'- सैन्य अधिकारी

तीन दिनों चलने वाले इस समन्वय बैठक को आरएसएस के महासचिव सुरेश जोशी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी संबोधित किया। यह पहली बार है जब इसी साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद आरएसएस ने राज्य में समन्वय बैठक आयोजित की है।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह के एंटी-रोमियो स्क्वाड वाले बयान पर बोले केजरीवाल, बच्चियों को सबसे ज्यादा खतरा तो बीजेपी वालों से ही है

Click here to read more>>
Source: zee news