शक्ति कपूर का आज हैं जन्मदिन, जानिए कैसे? एक कार एक्सीडेंट ने बदली थी शक्ति कपूर की जिंदगी

0
शक्ति कपूर( फ़ाइल पिक्चर)

शक्ति कपूर आज अपना  59वां जन्मदिन मना रहे हैं। शक्ति कपूर का जन्म दिल्ली के करोलबाग में 3 सितंबर 1952 को हुआ था और उनका असली नाम सुनील कपूर है। बता दें कि उनके पिता टेलर हुआ करते थे। आपको जानकर  हैरानी होगी की एक कार एक्सीडेंट ने शक्ति कपूर की जिंदगी बदल दी।

इसे भी पढ़िए :  मोदी पर फिल्म बनाने वाले निर्माता ने पीएमओ से मांगी हरी झंडी

जी हां  एक दिन वह गाड़ी चला रहे थे, तभी उनकी कार की टक्कर एक मर्सडीज से हो गई। इस बात पर शक्ति को काफी गुस्सा आ गया और वह गाड़ी से उतर कर मर्सडीज में बैठे शक्स से पैसे मांगने लगे। मर्सडीज में बैठा शक्स और कोई नहीं बल्कि फिरोज खान थे। वह उस वक्त के काफी बड़ एक्टर थे। एक्सीडेंट के बाद वो बात तो वहीं खत्म हो गई, लेकिन फिरोज को शक्ति काफी पसंद आए। फिरोज ने शक्ति के बारे में अपने दोस्तों को बताया कि एक लड़का है जो उन्हें काफी पसंद है और वह उसे अपनी फिल्म ‘कुर्बानी’ में विलेन बनाना चाहते हैं। इस तरह शक्ति से बात की गई और उनको फिल्म में काम करने का मौका मिला।

इसे भी पढ़िए :  ‘रईस’ की वजह से एक झटके में डूबे 'काबिल' के 150 करोड़ रुपये

Click here to read more>>
Source: zee news