करियर चुनने वाली महिलाओं को मीरा ने बनाया निशाना, कहा- उनका बच्चा कोई ‘पपी’ नहीं है, जिसे वह घर पर छोड़ दे

0

अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा के बचाव में आगे आते हुए कहा कि उन्होंने निजी तौर पर अपनी राय व्यक्त की थी और लोगों का इसकी आलोचना करना काफी दुखद है।

मीरा को हाल ही में नारीवाद और गृहिणियों पर दिए अपने बयान के लिए आलोचनाओं का सामना करना पडा था। मीरा ने नारीवाद की नई लहर को काफी ‘आक्रामक और विनाशकारी’ बताते हुए अपने बच्चों के आगे अपना करियर चुनने वाली महिलाओं को नीचा दिखाया था। उन्होंने कहा था कि उनका बच्चा कोई ‘पपी’ नहीं है, जिसे वह घर पर छोड़ दे और पूरे दिन में केवल एक घंटा उसके साथ बिताए।

इसे भी पढ़िए :  'मैंने सरकार पर विश्‍वास किया लेकिन मुझे अकेला छोड़ दिया, जब सरकार चुप रहेगी तो मैं बोलूंगा'- अनुराग कश्यप

बहरहाल शाहिद का मानना है वह मीरा की निजी राय थी, उनका बयान किसी व्यक्ति या किसी विशेष महिला वर्ग पर प्रत्यक्ष टिप्पणी नहीं थी। अभिनेता ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह सकारात्मक तौर पर बात कर रही थी। मैं समझ सकता हूं कि लोगों का एक मजबूत दृष्टिकोण होता है और लोगों की भावनाएं आहत होती हैं, लेकिन मुझे यह भी लगता है कि आज हम जिस दौर में हैं वहां हर कोई हर चीज को लेकर आहत हो जाता है।’

इसे भी पढ़िए :  शाहिद कपूर की 'प्री-बर्थडे' पार्टी में पहुंचे ये सितारे, देखिए तस्वीरें

उन्होंने कहा, ‘इसलिए…मुझे नहीं लगता कि सबको खुश रखने की कोशिश करने का कोई मतलब है।’

बांग्लादेशी लेखिका ने किया आफरीन का समर्थन

इसे भी पढ़िए :  बेस्ट कॉमिक रोल के लिए वरुण धवन को IIFA अवॉर्ड से किया गया सम्मानित