ओडिशा का विकास नवीन पटनायक के बूते की बात नहीं : अमित शाह

0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को राज्य के पंचायत चुनाव के बाद से नींद में भी केवल कमल का फूल नजर आ रहा है। सम्मेलन में पूरे राज्य से करीब एक लाख भाजपा कार्यकर्ता आए हुए थे।

इसे भी पढ़िए :  हीरो मोटर के शोरूम में लगी भयंकर आग, 500 बाइक जलकर खाक

शाह ने कहा कि देश आज विकास के पथ पर अग्रसर है, मगर ओडिशा इससे पीछे छूट गया है। मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर आज तक भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है, लेकिन ओडिशा में ऐसा हो रहा है। हमारी सरकार गरीबों, किसानों, आदिवासियों व दलितों की सरकार है। मोदी जी ने रात दिन एक कर दो करोड़ 60 लाख महिलाओं को रसोई गैस उपलब्ध कराई है। उन्होंने देश का सम्मान दुनिया में बढ़ाने का काम किया है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी की पार्लियामेंट पार्टी बैठक में शाह ने लगाई सांसदों की क्लास

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS