पीएम ‘नरेंद्र मोदी’ दिल्ली की बजाय गांधीनगर में करेंगे ‘शिंजों आबे’ की मेजबानी

0
पीएम नरेंद्र मोदी(फ़ाइल पिक्चर)

पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली की बजाय गुजरात के गांधीनगर में शिंजों आबे की मेजबानी करने वाले हैं। यह दूसरा मौका होगा जब पीएम मोदी एक अतिथि नेता की मेजबानी गांधीनगर में करेंगे और वहीं द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। इससे पहले सितंबर 2014 में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ उनकी मुलाकात गांधीनगर में हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  राहुल ने मोदी पर फिर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस लाएगी देश में अच्छे दिन

तीन साल पहले, जब शी चिनफिंग के साथ पीएम मोदी ने साबरमती नदी के तट पर मुलाकात की थी, तब चुमार में गतिरोध चल रहा था। इस बार, डोकलाम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए विवाद के लगभग तीन हफ्ते बाद शिंजो अबे देश का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेता हैं।

इसे भी पढ़िए :  हिलेरी की हार से बौखलाए समर्थक उतरे सड़क पर, कहा- ट्रंप हमारे राष्ट्रपति नहीं

Click here to read more>>
Source: Dainik Jagran