टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे तेज गेंदबाज बने एंडरसन

0
टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे तेज गेंदबाज बने एंडरसन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने वेस्टइंडीज के ओपनर क्रेग ब्रेथवेट को बोल्ड करके टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। एंडरसन ने यह रिकॉर्ड लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने नाम की। एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे तेज गेंदबाज बन गए है। इतना ही नहीं एंडरसन इंग्लिश क्रिकेट के इतिहास में 500 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए है।

इसे भी पढ़िए :  मोहाली टेस्ट: दूसरे दिन का खेल, खत्म भारत ने बनाए271/8

जेम्स एंडरसन ने लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के ओपनर क्रेग ब्रेथवेट को बोल्ड करके टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए। एंडरसन से पहले मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट), शेन वार्न (708), अनिल कुंबले (619), ग्लेन मैकग्रा (563) और कर्टनी वाल्श (519) ने टेस्ट मैचों में 500 से अधिक विकेट लिए है।

इसे भी पढ़िए :  दुनिया का सबसे बड़ा समोसा लंदन में बनाया गया

ग्लेन मैकग्रा ने भी 2005 में लॉर्ड्स पर ही टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की थी। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज कॉर्टनी वाल्श टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज थे।

इसे भी पढ़िए :  राजकोट टेस्ट में भारत की खराब शुरूआत, लगा चौथा झटका

Click here to read more>>
Source: aaj tak