गुरुग्राम के बाद अब दिल्ली भी हुई शर्मसार

0
गुरुग्राम के बाद अब दिल्ली भी हुई शर्मसार

जी हां, गुरुग्राम के बाद अब दिल्ली भी शर्मसार हुई है। जहां गुरुग्राम में 7 साल के मासूम बच्चे प्रद्युम्न की हत्या हुए कुछ दिन बिते भी नहीं कि दिल्ली में पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सामने आ रहीं है। यह घटना दिल्ली में शाहदरा के गांधी नगर इलाके में  टैगोर पब्लिक स्कूल में हुई है। इस घटना को अंजाम स्कूल के चपरासी द्वारा स्कूल के कैंपस में दिया गया। शाहदरा की पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि आरोपी 40 वर्षीय विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  महिला वॉशरुम में घुसकर ले रहा था 'अश्लील तस्वीरें, गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि विकास स्कूल में पिछले तीन वर्षों से काम कर रहा था। इससे पहले वह इसी स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। पुलिस ने बताया कि वह बच्ची को सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर एक खाली कक्षा में ले गया और उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बच्ची उस वक्त लंच करने के बाद स्कूल कॉरिडोर में घूम रही थी।

इसे भी पढ़िए :  बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर तीन लड़कियों ने दी जान

बताया जाता है कि बच्ची जब घर पहुंची तो उसके गुप्तांग से खून बह रहा था। बच्ची की मां ने देखा तो उन्होंने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद वे बच्ची को चाचा नेहरू अस्पताल ले गए और पुलिस को भी सूचना दी। चिकित्सा जांच के बाद बलात्कार की पुष्टि हुई।

इसे भी पढ़िए :  नाम चाहे कब्रिस्तान हो या श्मशान, हर शव का हो दाह संस्कार : साक्षी महाराज

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सदमे में आई बच्ची को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने आरोपी का हुलिया बताया जिसके आधार पर उस्मानपुर निवासी विकास को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पोस्को के तहत मामला दर्ज किया है।

Click here to read more>>
Source: ndtv india