ट्रिपल तलाक पर SC के फैसले का स्वागत, मगर शरियत में दखल बर्दाश्त नहीं- ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

0

तलाक़ और मुस्लिम शरियत का मामला एक बार फिर गरमा गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा है कि तीन तलाक़ वैध है हालंकि इस्लाम में इसे नापसंद माना जाता है। बोर्ड का तर्क है कि मुस्लिम समुदाय में बिना वजह ट्रिपल तलाक़ से बचने के लिए बड़े पैमाने पर सुधारवादी कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  इस्लाम में एक बार में तीन तलाक की कोई अवधारणा नहीं: नजमा हेपतुल्ला

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की एक दिवसीय बैठक में आरोप लगाया गया कि पर्सनल लॉ पर हमले का प्रयास किया जा रहा है जिसे  बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बोर्ड की वर्किंग कमेटी के सदस्य कमाल फ़ारुकी ने बताया कि बैठक में फैसला किया गया है कि शरियत में किसी भी तरह का दख़़ल मंज़ूर नही किया जाएगा और मांग की गई कि संविधान में जो संरक्षण दूसरे धर्मो के लोगों को मिला है, वही संरक्षण मुसलमानों को भी मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में AAP नेता कुमार विश्वास पर FIR दर्ज

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK