राहुल गांधी के वंशवाद वाले बयान पर नाराज हुए ऋषि कपूर, कहा गुंडागर्दी से प्यार नहीं मिलता

0
ऋषि कपूर (फ़ाइल पिक्चर )

बर्क्ली यूनीवर्सिटी में वंशवाद को लेकर दिये गए बयान से ऋषि कपूर काफी नाराज हैं। यही वजह हैं की ऋषि कपूर ने एक के बाद एक तीन ट्वीट के जरिए इस बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

इसे भी पढ़िए :  AJL जमीन आवंटन मामले में सोनिया और राहुल से होगी पूछताछ?

पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, राहुल गांधी, भारतीय सिनेमा के 106 सालों में करीब 90 साल का योगदान कपूर परिवार का रहा है। हर पीढी को जनता ने चुना है। इसके बाद उन्होंने लिखा, भगवान की कृपा से हम फिलहाल चौथी पीढी में हैं। पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, रणधीर कपूर, रणबीर कपूर। दूसरे ट्वीट के करीब 12 मिनट बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, वंशवाद पर बात ना करो, आपको लोगों की इज्जत और प्यार कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। ये जबर्दस्ती नहीं या गुंडागर्दी से हासिल नहीं होता।

इसे भी पढ़िए :  राहुल का सरकार पर निशाना, कहा- शेरो शायरी का बजट है, सोचा था आतिशबाजी होगी लेकिन निकला बुझा बारूद

Click here to read more>>
Source: NBT