दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में NSUI ने दी ABVP को पटखनी

0
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में NSUI ने दी ABVP को पटखनी

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में NSUI ने ABVP को पटखनी देकर बड़ी जीत दर्ज की है। चार साल बाद कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं एबीवीपी ने सचिव पद पर जीत हासिल की है। NSUI के रॉकी तूशीद ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी। वहीं डूसू अध्यक्ष पद के लिए मुख्य उम्मीदवारों में ABVP के रजत चौधरी, AISA की पारुल चौहान, निर्दलीय उम्मीदवार राजा चौधरी और अल्का शामिल थे। कड़ी सुरक्षा के बीच किंग्सवे कैंप के पास एक सामुदायिक सभागार में मतों की गिनती की गई। चार साल बाद कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद और उपाध्यक्ष पर अपना कब्जा जमाया है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में 'आप' ने फिर लहराया परचम, मंडी चुनाव में 17 में से 14 सीटें जीतीं, कहा 'नोटबंदी से हारी BJP'

वहीं एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। एनएसयूआई के कुनाल शहरावत ने एबीवीपी के पार्थ राणा को हरा दिया है। वहीं एबीवीपी की तरफ से सचिव पद पर महामेधा नागर और संयुक्त सचिव पद पर उमा शंकर ने जीत हासिल की है।

इसे भी पढ़िए :  JNU छात्रसंघ चुनाव में एक बार फिर लहराया लेफ्ट का परचम, चारों सीटों पर जीत हासिल की

इस जीत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ”बोल कि लब आजाद है तेरे! एनएसयूआई की शानदार जीत, बीजेपी और एबीवीपी को बड़ा झटका।” उन्होंने यह भी कहा, ”राष्ट्रवाद के नाम पर गुंडागर्दी को खारिज किया गया है।”

किस पर पद पर किसे मिली जीत

इसे भी पढ़िए :  भारतीय सेना पर सबसे विवादित बयान, 'सेना से मत करो सवाल, वो रेप-हत्या कुछ भी कर सकती है'

अध्यक्ष – रॉकी तूसीद- एनएसयूआई

उपाध्यक्ष- कुनाल शहरावत- एनएसयूआई

सचिव- महामेधा नागर- एबीवीपी

संयुक्त सचिव- उमा शंकर- एबीवीपी

Click here to read more>>
Source: ABP news