रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर, अब सफर में आईडी प्रूफ जरूरी नहीं

0
आधार(फ़ाइल पिक्चर )

रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर हैं, जी हां अब रेल मंत्रालय ने आज रेल यात्रियों की सुविधा से जुड़ा एक और ऐलान किया है। अब आपको सफर के दौरान आईडी (व्यक्ति पहचान पत्र) को साथ रखने की जरूरत नहीं है। रेल मंत्रालय ने आज कहा कि यात्री चाहें तो अपने मोबाइल में ‘एम-आधार’ के जरिए भी सफर में आईडी दिखाने की फॉर्मेलिटी पूरी कर सकते हैं। इसने ट्रेनों में किसी भी रिजर्वेशन क्लास के यात्री के पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड के डिजिटल ड्राफ्ट ‘एम-आधार’ को भी स्वीकार करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  सातवें वेतन आयोग की सिफरिश मंजूर, ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख तक करने के प्रस्ताव पर बनी सहमति

‘एम-आधार’ मोबाइल ऐप है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने पेश किया है जिस पर कोई व्यक्ति अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकता है। हालांकि, इसे उसी मोबाइल नंबर के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है जो आधार से जुड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  बढ़ती आवादी को देखकर सरकार ने लिया फैसला, कंडोम लेने के लिए ज़रूरी है आधार कार्ड

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आधार दिखाने के लिए यात्रियों को ऐप खोलना होगा और अपना पासवर्ड डालना होगा। भारतीय रेल की ट्रेनों में किसी भी रिजर्वेशन क्लास के डिब्बे में ‘एम -आधार’ को यात्री की पहचान के सबूत के तौर पर स्वीकार किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: ट्रेड फेयर में एंट्री टिकट में की गई कटौती, बच्चों की एंट्री हुई फ्री

Click here to read more>>
Source: ABP News