सोनिया के कंधे का किया गया इलाज, स्वास्थ्य में सुधार

0

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रोडशो के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कंधे में पहुंचे जख्म का सफल इलाज किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, अब उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। दिल्ली के गंगा राम अस्पताल ने आज (गुरुवार) बताया कि उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी मापदंडों में सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही आईसीयू से स्थानांतरित किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी को बड़ी राहत

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. डी एस राणा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। अस्पताल द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कंधा विशेषज्ञों की एक टीम ने उनके कंधे के जख्म का सफल इलाज किया है। जिसके बाद उनके स्वास्थय में तेजी से सुधार हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  बीफ के नाम पर महिलाओं की पिटाई से भड़की मायावती, राज्यसभा में हंगामा

गौर हो कि 69 साल की कांग्रेस अध्यक्ष को बीमार पड़ने के कारण मंगलवार को वाराणसी में उन्हें अपना रोड शो बीच में हीं छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उन्हें मध्यरात्रि के आसपास एक चार्टर्ड विमान से दिल्ली लाया गया। दिल्ली पहुंचने के साथ ही उन्हें हवाईअड्डे के पास ही स्थित रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि अगले दिन ही उन्हें आर्मी अस्पताल से स्थानांतरित कर सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  डिग्री विवाद पर बोलीं स्मृति ईरानी- लोग मेरा नर्सरी का रिकॉर्ड भी मांगने के लिए स्वतंत्र हैं