छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में मरने वाले जवानों संख्या बढ़कर 26 हुई

0
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में घात लगाकर किए गए नक्सलियों के हमले में CRPF के 26 जवान के शहीद हो गए हैं। हमले में कई जवान घायल भी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर और जगदलपुर ले जाया गया है। जवानों की जवाबी फायरिंग में कुछ नक्सलियों को भी गोली लगने की खबर है। इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह दिल्ली में सभी कार्यक्रम रद्द कर रायपुर पहुंच गए हैं और वहां आपात बैठक बुलाई है।

सीआरपीएफ की 74 वीं बटालियन का एक दल सुकमा में रोड ओपनिंग पार्टी के तौर पर इलाके में गश्त पर था। इसी दौरान दोपहर डेढ़ बजे के करीब चिंतागुफा के पास बुर्कापाल इलाक में करीब 300 नक्सलियों ने CRPF जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गश्ती दल में उस समय डेढ़ सौ जवान थे, लेकिन अचानक हुए हमले से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।

इसे भी पढ़िए :  छह अगस्त को पहली टाउनहाल बैठक के जरिए मोदी जुड़ेंगे नागरिकों से

नक्सलियों ने पहले IED ब्लास्ट किया और फिर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। बताया जा रहा है कि नक्सली मारे गए जवानों के हथियार अपने साथ लेकर जाने में सफल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सुकमा में ही वर्ष 2010 में हुए नक्सली हमले में 76 जवान शहीद हो गए थे।


हमले में घायल एक जवान शेर मोहम्मद ने बताया, ‘पहले नक्सलियों ने हमारी लोकेशन की जानकारी ली और फिर करीब 300 नक्सलियों ने हमपर हमला कर दिया। हमने भी जवाबी हमला किया और कई नक्सलियों को मार गिराया।’ मोहम्मद ने बताया, ‘150 की संख्या में जवानों ने भी जवाबी हमला जारी रखा। मैंने 3-4 नक्सलियों को सीने में गोली मारी।’

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के 50 दिन, ये आकड़े आपको चौका देंगे

नक्सली हमले के बाद राज्य के सीएम रमन सिंह दिल्ली में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर छत्तीसगढ़ रवाना हो गए हैं। रमन सिंह ने रायपुर में आपात बैठक बुलाई है। इस बीच बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा और डीआईजी सुंदरराज सुकमा के लिए रवाना हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  एनडीए को आरएसएस की सलाह 'ऊंची जाति' से हो उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार