साल के सबसे बड़े नक्सली हमले ने उड़ाई सरकार की नींद, आज छत्तीसगढ़ जाएंगे राजनाथ सिंह

0
नक्सली
प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 26 शहीद हो गए हैं। इस नक्सली हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इन जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उधर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हम इस हमले को चुनौती के रूप में देख रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  लखनऊ मेट्रो को सीएम योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

नक्सली हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ जाएंगे और हमले की जानकारी लेंगे। इस हमले में 26 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। इसमें 8 जवान घायल भी हुए हैं, जिसमें 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। नक्सली जवानों के हथियार भी लूट कर ले गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  सुकमा शहीदों के घरवालों की मदद करने पर अक्षय और सायना नेहवाल पर भड़के नक्सली, दी धमकी

राजनाथ सिंह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर और सीआरपीएफ के वरिष्‍ठ अधिकारी भी होंगे। हमले के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजनाथ ने कहा कि सरकार इसको चुनौती की तरह ले रही है और इसके दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा। नक्‍सलियों ने यह हमला दक्षिणी बस्तर के बुर्कापाल-चिंतनगुफा इलाके में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किया था यह इलाका राज्य के सबसे ज्यादा माओवादी प्रभावित इलाकों में से एक है।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: 90 साल की उम्र में बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता एन.डी.तिवारी