खत्म हुआ सस्ते पेट्रोल-डीजल का दौर, आज 3 रू. प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं दाम

0
पेट्रोल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी की मार झेल रही जनता को अब एक और झटका लग सकता है। खबरों के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल की कीमत 3 रुपए लीटर तक बढ़ सकती है। दरअसल, तेल कंपनियां 1 से 15 तारीख तक तेल और पेट्रोल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में आज इस मुद्दे पर फैसला लिया जा सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रूड की कीमतें लगातार बढ़ने से ऑयल कंपनियों पर कीमतें बढ़ाने का दबाव है। इंटरनेशनल फैक्टर भी कीमतें बढ़ाने के पक्ष में काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  मिशन 2017: उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और बीजेपी आज दिखाएंगे ताकत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में दो हफ्तों से 15 फीसद का उछाल आया है। सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि अब तक साफ नहीं है कि कीमतों में कितना इजाफा होगा।

इसे भी पढ़िए :  43 साल के हुए सूफी गायक कैलाश खेर, जन्मदिन पर लोगों को देंगे ये तोहफा

एक्सपर्ट का कहना है कि दुनियाभर की दूसरी करेंसी के मुकाबले डॉलर मजबूत हुआ है। ऐसा होने पर भी भारतीय ऑयल कंपनियों पर दबाव है। भारत अपनी जरूरत का 80 फीसदी क्रूड ऑयल इंपोर्ट करता है। वहीं, रुपए से ही डॉलर खरीदना पड़ता है तो इंपोर्ट महंगा होगा। ऐसे में कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रेन से गायब हो गए 342 करोड़ रुपए के नोट

क्रूड ऑयल की इंडियन बास्केट में क्रूड की इंटरनेशनल कीमतें सोमवार को 54.42 डॉलर प्रति बैरल तक नहीं आईं। जबकि, नवंबर में यह कीमतें औसतन 44.46 डॉलर थीं। इस लिहाज से भी ऑयल कंपनियों पर दबाव है।

अगले स्लाइड में पढ़ें – अगले तीन महीने में कहां पहुंचेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse