जाकिर नाइक को आतंकियों का आका बताने वाले अरनब आखिर क्यों बन गए हैं उनके पैरोकार! देखें वीडियो

0

हाल ही में अंग्रेजी न्यूज़ चैनल टाइम्स नाउ और इस्लामिक धर्मगुरू जाकिर नाइक के बीच तगड़ा विवाद चल रहा था। यहां तक की  जाकिर नाइक ने चैनल और चैनल के एडिटर इन चीफ अरनब गोस्वामी पर 500 करोड़ का केस भी ठोक दिया था। नाइम्स नाउ चैनल पर बड़ी बहस के दौरान कई बार अरनब ने जाकिर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाए। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि अरनब के तेवर बदलने लगे और चैनल पर जाकिर नाइक की धज्जियां उड़ाने वाले अरनब अब उनकी पैरवी करने लगे।

जी हां न्यूज़ पोर्टल जनता का रिपोर्टर में छपी खबर के मुताबिक अरनब ने नाइक द्वारा दी गई आतंकवादी और आतंकवाद की परिभाषा पर सहमती जताई है। दरअसल नाइक ने एक बयान में कहा था कि अगर मुसलमान आंतकवादी हैं भी तो वो सिर्फ गैर सामाजिक और दोषियों को आतंकित करने के लिए हैं।

इसे भी पढ़िए :  अर्नब के बुलाने पर भी News Hour में नहीं गए विरेंद्र सहवाग, दिया ये जवाब

दरअसल जब मुसलमानों की तुलना आंतकियों से की गई थी। तो किस तरह जाकिर नाइक ने इसपर अपना पक्ष रखा था। जाकिर नाइक ने कहा था कि “Every Muslim should be a terrorist. Whenever a criminal sees a Muslim he should be terrified. Whenever a rapist sees a Muslim, he should be terrified…Whenever any anti-social element sees a Muslim he should be terrified..”

इसका मतलब है कि मै तो कहता हूं कि हर एक मुसलमान को आतंकवादी होना चाहिए। जब भी कोई अपराधी किसी मुसलमान को देखे तो वो उससे खौफज़दा हो जाए, जब कोई बलात्कारी मुसलमान को देखे तो वो डर जाए। और जब भी कोई गैर सामाजिक तत्व मुसलमान को देखे तो उसके दिल में भी खौफ भर जाए।

इसे भी पढ़िए :  एयर इंडिया से गायब हुई 200 करोड़ रुपए की पेंटिंग, आर्टिस्ट ने मांगी जानकारी

इसके बाद अरनब भी दबे मन से नाइक के सुर में सुर मिलाते नज़र आए। अरनब के इस परिवर्तन के बाद लोग अटकले लगाने को मजबूर हो गए कि क्या ये वही शख्स है जो भरे न्यूजरूम और स्टूडियो से चिल्ला चिल्ला कर जाकिर नाइक के खिलाफ भड़ास निकालता था।

शुक्रवार रात अरनब ने ज्यादतियों, मुसलमानों और दलितों के खिलाफ गाय संरक्षक द्वारा प्रतिबद्ध बहस करते हुए , अरनब नाइक की लाइनों हिंदुत्व समूहों के प्रतिनिधियों को व्याख्यान करते नज़र आए। बहस के दौरान अरनब ने कहा कि  “They (Hindutva groups) want to cause terror. if you want to create terror, then do it among rapists. You cause terror among murderers. You cause terror for terrorists.”

इसे भी पढ़िए :  गणतंत्र दिवस पर आतंकी साया, दिल्ली में घुसे दो अफगानी आतंकी

इसका अर्थ है कि अगर आप आतंक फैलाना चाहते हैं तो बलात्कारियों को आतंकित करो, हत्यारों के खिलाफ आतंक फैलाओ और आतंकवादियों के खिलाफ आतंक फैलाओ।

आप इस वीडियो में खुद देखिए कि किस तरह टाइम्स नाउ चैनल के एडिटर इन चीफ अरनब गोस्वामी, मुस्लिम धर्मगुरू जाकिर नाइक के शब्दों को दोहराते नज़र आ रहे हैं।

गौर करने वाली बात ये है कि अरनब के शब्द हू ब हू जाकिर नाइक के शब्दों से मिलते हैं। सवाल उठना लाजमी है कि जो शख्स जाकिर नाइक के खिलाफ आवाज बुलंद करता था। आखिर कुछ ही दिनों में ऐसा क्या हुआ कि वही शख्स अब जाकिर के बयानों को दोहराता नज़र आ रहा है।