विवादित इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाइक को विदेशों से मिले 60 करोड़ रूपए

0

दिल्ली
पुलिस ने आज बताया कि विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक को विदेशों से 60 करोड़ रूपए की रकम मिली थी जिसे बाद में उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  इरफान के 'कुर्बानी' वाले बयान की क्या है हकीकत?

पुलिस ने यह भी बताया कि नाइक ने चार ‘शेल’ कंपनियां भी शुरू कीं जिनके निदेशक उसके परिवार के सदस्य हैं। आर्थिक अपराध शाखा से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार वे कंपनियां शुरू करने के पीछे के मकसद की जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी ने कैसे बदल डाली जिंदगी ? कहीं शादी का रंग फीका पड़ा तो कहीं अर्थी कर रही है अंतिम संस्कार का इंतजार, देखिए कोबरापोस्ट की स्पेशल कवरेज IN-DEPTH LIVE

अधिकारी ने बताया कि विदेशी फंड मिलने संबंधी मामले की जांच विदेशी अंशदान :विनियमन अधिनियम: के तहत की जाएगी। हालांकि उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि 60 करोड़ रूपए नाइक के खाते में कब जमा कराए गए और शेल कंपनियों की स्थापना कब की गई।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता के बाद शशिकला संभाल सकती हैं पार्टी की कमान