उत्तरप्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद गाजियाबाद में भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया पर किया हमला

0

दिल्ली
भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया पर अज्ञात बंदूकधारियों ने आज यहां मुरादनगर थाना क्षेत्र में रावली मार्ग पर हमला किया, जिसमें तेवतिया सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मेरठ जोन के आईजी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

इसे भी पढ़िए :  IMEI नंबर बदलकर मोबाइल बेचने वाले अन्तर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश

मेरठ जोन के आईजी सुरजीत पांडे ने बताया कि एक कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर बृजपाल तेवतिया और अन्य लोगों पर गोलियां चलाईं, जिसमें तेवतिया सहित छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहें।

इसे भी पढ़िए :  नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल का जश्न बीफ पार्टी कर मनाएगा बीजेपी का यह नेता

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेवतिया और पांच अन्य घायलों को गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने तेवतिया को नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल भेज दिया है।

इसे भी पढ़िए :  गोवा चुनाव: राहुल ने कहा- बीजेपी और संघ के नेताओं की सोच दुनिया से मेल नहीं खाती

मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से साल 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके तेवतिया आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गाजियाबाद आ रहे थे।