दुनिया के सबसे बड़े वॉटर स्लाइड में अमेरिकी सांसद के बेटे की मौत

0

अमेरिका के कन्सास राज्य के सांसद के बेटे की एक वॉटर स्लाइड में मौत हो गई है। अधिकारियों और बच्चे के परिवार ने यह जानकारी दी है। इस वॉटर स्लाइड को दुनिया की सबसे बड़ी वॉटर स्लाइड माना जाता है।

कन्सास की कन्सास सिटी में स्थित श्लिटेरबान वॉटर पार्क में जिस बच्चे की मौत हुई उसकी अधिकारी तुरंत पहचान नहीं कर सके। लेकिन राज्य के प्रतिनिधि स्कॉट श्वाब और उनकी पत्नी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि बच्चा उनका बेटा सालेब थॉमस श्वाब था।

इसे भी पढ़िए :  इस होटल में वेटर नहीं बल्कि ट्रेन से सर्व होता है खाना, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप

श्लिटेरबान की प्रवक्ता विंटर प्रॉसेपियो ने बताया कि बच्चे की मौत पार्क के मुख्य आकषर्ण वेरूक्ट में हुई है। यह 168 फुट उंचा वॉटर स्लाइड है जिसमें 264 सीढ़ियां हैं। पार्क की वेबसाइट के मुताबिक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इसे दुनिया का सबसे उंचा वॉटर स्लाइड माना गया है।

इसे भी पढ़िए :  आंध्र प्रदेश के मंत्री पी.नारायण के जवान बेटे की सड़क हादसे में मौत, मर्सिडीज कार के उड़े परखच्चे

बच्चे की मौत कैसे हुई है इस बारे में अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है। पार्क आज बंद रहेगा और यह राइड जांच पूरी होने तक बंद रहेगी। स्कॉट श्वाब ओलाथे से रिपब्लिक पार्टी के सदस्य हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारत-पाक क्रिकेट मैच से पहले लंदन में आतंकी हमला, 6 की मौत, 20 घायल, पुलिस फायरिंग में हमलावर भी ढेर