स्पाइसजेट का धमाकेदार ऑफर, सिर्फ 737 रूपये में करें हवाई सफर, पुराने नोटों से भी करा सकते हैं बुकिंग

0
हवाई सफर

क्या आपने अभी तक हवाई सफर नहीं तय किया? कहीं महंगे टिकट की वजह से तो नहीं ? कहीं आपको सस्ते टिकट का इन्तजार तो नहीं? तैयारी शुरू कर दीजिये इस बार सर्दी की छुट्टियों में बाहर घूमने की। जी हाँ हवाई यात्रा के शौकीन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है स्पाइसजेट। कंपनी के ऑफर के मुताबिक आप सिर्फ 737 रूपये में हवाई सफर कर सकते हैं इस ऑफर के तहत 21 से 24 नवम्बर तक टिकट बुक कराने पर आपको इसका लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  आपकी सपनों की कार होने जा रही महंगी

स्पाइस जेट ने बताया है कि 737 रुपये का ऑफर चेन्नै-कोयंबटूर-चेन्नै, जम्मू-श्रीनगर-जम्मू, चंडीगढ़-श्रीनगर-चंडीगढ़ और अगरतला- गुवाहाटी जैसे सेक्टरों में 500 किलोमीटर की दूरी तक के सफर पर लागू होगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस ऑफर के अंतर्गत बुक की गई टिकटों की बुकिंग रद्द कराने पर केवल वैधानिक देय टैक्स की ही वापसी की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  पीएम नरेंद्र मोदी की हवाई यात्राओं के खर्च के ब्योरे को सार्वजनिक करने की याचिका पर सुनवाई करेगा सीआईसी

स्पाइस जेट ने यह भी कहा है कि वह 24 नवंबर की आधी रात तक सभी एयरपोर्ट पर अपने काउंटरों पर पुराने 500 और 1,000 रुपये के नोट भी स्वीकार कर रहा है, लेकिन सरकार के निर्देशानुसार, पुरानी करंसी से कराई जाने वाली बुकिंग रद्द नहीं की जा सकती। हालांकि, स्पाइस जेट ने ऐनुअल सेल में कितनी सीट ऑफर की गई हैं, इसका कोई खुलासा नहीं किया है।

स्पाइस जेट ने बताया है कि ऑफर सीमित सीटों पर है जो पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी। एयरलाइनों द्वारा दिए जाने वाले ऐसे ऑफरों से देश में हवाई सफर करने वाले लोगों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हो रही है। पिछले साल के मुकाबले इस साल घरेलू यात्रियों में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कई अन्य एयरलाइनों द्वारा ऐसे ही ऑफर दिए जाने के बाद स्पाइस जेट की तरफ से यह ऑफर पेश किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के शेयर बाजार में आई भूचाल