दो प्रमुख शेयर बाजार इकाइयों ने नोटबंदी के फैसले पर जताई चिंता

0
नोटबंदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: देश की दो प्रमुख शेयर बाजार इकाइयों नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) ने सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कड़ी चिंता जताते हुए कहा कि इस फैसले के अर्थव्यवस्था पर दीर्घकालीन प्रभाव के बारे में कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  प्याज कि सबसे बड़ी मंडी लासलगांव में, प्याज कि कीमत में 75 प्रतिशत कि बढ़ोतरी

एनएसई ने बुधवार को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए दाखिल किए प्राथमिक दस्तावेजों में सरकार के नोटबंदी के फैसले पर चिंता जताते हुए कहा है कि इसका दीर्घकालीन प्रभाव अनिश्चित है। हालांकि इसमें यह भी कहा गया है कि इससे देश के शेयर बाजारों में आकर्षक वृद्धि भी हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण मंहगाई बढ़ी: कांग्रेस

सीडीएसएल ने अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए जमा कराए गए दस्तावेजों में सरकार के नोटबंदी के फैसले को एक जोखिम कारक बताया है। इस आईपीओ के माध्यम से सीडीएसएल अपने साढ़े तीन करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी।

इसे भी पढ़िए :  दशहरा पर आज बाजार बंद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse