सलमान करेंगे अजय देवगन की फिल्म शिवाय का प्रमोशन

0

लगता है बॉलीवुड में एक दूसरे की फिल्म प्रमोट करने का चलन चल रहा है। हाल ही में सलमान खान, रणवीर सिंह और करण जौहर ने अक्षय कुमार की फिल्म रूस्तम का प्रोमोशन किया। अब खबर है कि सलमान खान अजय देवगन की फिल्म शिवाय का प्रचार करेंगे। बॉलीवुड के खबरियों का कहना है कि शिवाय के रिलीज के कुछ दिनों पहले सल्लू मियां शिवाय का प्रचार करेंगे। ऐसा करके बॉलीवुड स्टार्स एक-दूसरे को अपने फैन्स ट्रांसफर कर पाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  तस्वीरों में देखिये- कैसा होगा 'बिग बॉस' का नया घर?

खबरों के मुताबिक अजय ने इस सिलसिले में बजरंगी भाईजान से बात की है और भाईजान ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि वह ‘शिवाय’ के लिए ट्वीटर और फेसबुक के जरिये प्रचार करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ फैसले की बॉलीवुड सितारों ने की प्रशंसा

गौरतलब है कि अजय की ‘शिवाय’ और करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है । बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला है और ऐसे में अजय अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  NIFF में कोंकणा को मिले दो अवॉर्ड, 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब