तो इस वजह से आयाशा टाकिया ने फिल्मों से बनाई थी दूरी?

0

चार साल के अंतराल के बाद आयशा टाकिया ‘बोरीवली का ब्रूस ली’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आयशा टाकिया ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के अन्य पहलुओं का आनंद उठाने के लिए फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लिया था।

शादी के बाद उनका फिल्मी करियर छोटा रहने संबंधी सवाल पूछे जाने पर आयशा ने कहा, ‘जब मैं चार वर्ष की थी, तब से कैमरे के सामने हूं। मैंने बहुत ही कम उम्र में अभिनय करना शुरू कर दिया था। तब मैंने एक साधारण लड़की की तरह जिंदगी नहीं देखी थी और न ही सुर्खियों के बाहर, इसलिए ‘वॉन्टेड’ फिल्म के बाद, जब मैं उस स्थिति में पहुंची, तब मैंने सोचा कि मुझे इस फिल्मी दुनिया से बाहर आने की आवश्यकता है और यात्रा करने, अलग तरह का काम और खुद को ज्यादा समझने की जरूरत है।’

इसे भी पढ़िए :  ऑस्कर में भी हो रहा ट्रंप का विरोध, 'यात्रा प्रतिबंध' के फैसले पर सितारों ने ऐसे जताया एतराज

एक बाल कलाकार के रूप में आयशा कई विज्ञापनों और संगीत विडियो में भी नजर आ चुकी हैं। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी करने वालीं आयशा ने कहा कि वह खुद को बदलने और समझने के लिए कुछ समय चाहती थीं। आयशा ने कहा, ‘यह मेरे जीवन का एक अलग समय रहा। विकास का, बदलाव का और मैं कौन हूं, इस बात को समझने का।’

इसे भी पढ़िए :  गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति को अज़ान से होती है दिक्कत

आयशा ने कहा कि शादी करना, एक बच्चा होना, घूमना, अलग तरह का काम करना… इन चीजों ने मुझे जीवन के एक अलग तरह के पहलुओं के बारे में सिखाया है कि ‘मैं कौन थी या मैंने जीवन में क्या पाया।’

इसे भी पढ़िए :  आप भी देखिये आमिर की दंगल का पहला गाना, 'बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है'

Source: NDTV Khabar