6000 शादी के प्रपोजल ठुकराकर दीपिका पादुकोण के पीछे है ये ‘बाहुबली’

0
दीपिका पादूकोण
फाइल फोटो

एक तरफ फिल्म ‘बाहुबली’ की हर बात और चीजो की तारीफें हो रही हैं। फिल्म में बाहुबली का किरदार निभा रहे अभिनेता प्रभास को लेकर भी तारीफें थम नहीं रही हैं। वही दूसरी तरफ एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। जी हां प्रभास के लुक्स और चार्म को लेकर दुनिया भर की लड़कियां पागल हो रही हैं। लेकिन प्रभास  का दिल दीपिका पादुकोण के लिए धड़कने लगा है। इस का खुलासा खुद बाहुबली यानी प्रभास ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। जी हां, ये सच है कि प्रभास का सीक्रेट क्रश दीपिका पादुकोण हैं। प्रभास ने बताया कि उन्हें दीपिका पादुकोण बेहद पसंद हैं और वह एक फिल्म तो जरूर उनके साथ करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  कैंसर पीड़ितों के फंड के लिए युवराज की नयी पहल

 

लड़कियों के  पागलपन के चलते प्रभास को अब तक 6000 शादी के प्रपोजल्स आ चुके हैं। हालांकि प्रभास ने इन प्रपोजल्स को सीरियसली नहीं लिया है। बहरहाल प्रभास ने बताया कि वे दीपिका के साथ एक फिल्म तो जरूर करना चाहते हैं। दीपिका के साथ काम करने की अपनी दिली ख्वाहिश प्रभास ने सबके सामने जाहिर कर दी है। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि जिस अभिनेता के लिए इतनी लड़कियां दिवानी हो रही हैं, उसका क्रश बनने की खबर पर दीपिका कैसे रिएक्ट करेंगी। हलांकि  बाहुबली से पहले   प्रभास और अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें उड़ चुकी हैं। यहां तक कि खबरें ये थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

इसे भी पढ़िए :  'पद्मावती' विवाद में भंसाली ने नहीं दर्ज कारवाई शिकायत, हिरासत में लिए गए लोग भी छोड़े गए

 

बाहुबली फिल्म की वजह से प्रभास ने अभी तक शादी नहीं की है।वह अब तक 6000 शादी के रिश्ते ठुकरा चुके हैं। प्रभास और बाहुबली के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की ये साथ में तीसरी फिल्म थी। 2005 में दोनों ने साथ ‘छत्रपति‍’ बनाई थी। हालांकि इसमें इनको बाहुबली जैसी शानदार सक्सेस नहीं मिली।

इसे भी पढ़िए :  कुछ इस अंदाज में नजर आयी दीपिका पादुकोण और नीतू सिंह, इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो