पाकिस्तानी इमिग्रेशन अफसर ने टीवी एक्ट्रेस सारा खान से इस तरह लिया माहिरा खान का बदला…

0
सारा खान
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जिस तरह से यह खबर आ रही है उस से तो यह साफ है के तंग रिश्तो से बॉलीवुड भी बचा नहीं है पिछले कुछ समय से दोनों देशों के रिश्तों की आग से फिल्मी जगत भी ज्यादा दूर नहीं है। टीवी कलाकार सारा खान ने दावा किया है कि पाकिस्तानी हवाईअड्डे पर उन्हें एक अधिकारी ने कहा, “माहिरा खान को भारत में मुश्किल हुई तो हम आपको आसानी से कैसे जाने दे सकते हैं।” सारा खान एक पाकिस्तानी धारावाहिक में काम कर रही हैं जिसके चलते सारा को बार-बार पाकिस्तान जाना पड़ता है।

इसे भी पढ़िए :  दीपिका पादुकोण की सालाना कमाई 1 करोड़ डॉलर के पार, विश्व की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में शामिल

 

हालही में सारा खान ने पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून से कहा “मुझे काम में कभी कोई तनाव या दिक्कत नहीं हुई। आप जानते हैं कि मेरे प्रोड्यूसर मेरा काफी ख्याल रखते हैं क्योंकि धारावाहिक में मैं इकलौती भारतीय हूं। भारतीय होने के कारण मुझे ज्यादा सम्मान मिलता है।” लेकिन सारा का पाकिस्तानी आव्रजन अधिकारियों के संग अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा। सारा ने अखबार को बताया , “जब माहिरा खान को भारत में आसानी से नहीं जाने दिया गया और उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया तो हम आपको आसानी से क्यों जाने दें?”

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने फिर खेला कश्मीर कार्ड, संयुक्त राष्ट्र से की हिंसा में हस्तक्षेप की मांग

 

सारा खान ने बताया कि पाकिस्तान में ये एकमात्र उनका कड़वा अनुभव था, वरना बाकी कहीं भी मुझे ऐसी कोई भी परेशानी नहीं हुई। सारा ने बताया कि वो करीब छह-सात महीने से पाकिस्तान जा आ रही हैं उन्होंने बताया वो 15 दिन भारत में और 15 दिन पाकिस्तान में काम कर रही हैं। सारा खान ने कहा कि टीवी चैनलों पर बहुत कुछ ऐसा दिखाया जाता है जैसा असलियत में नहीं होता है

इसे भी पढ़िए :  जानिए ओबामा सहित दुनिया के नेता कितनी कीमत की घड़ी पहनते है

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse