….तो क्या अब तलाक नहीं लेंगी जेनिफर गार्नर ?

0

लॉस एंजिलिस।  हॉलीवुड के अलग हो चुके दंपति बेन एफलेक और जेनिफर गार्नर के बारे में खबर है कि उन्होंने अपने तलाक को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

यूएस मैग्जीन की खबर के मुताबिक, शादी के 10 साल के बाद पिछले साल इस जोड़े ने एक दूसरे से अलग होने की घोषणा की थी लेकिन दोनों में से किसी ने भी तलाक की अर्जी दायर नहीं की थी। और अब यह कहा जा रहा है कि इस दंपति ने अपने तलाक को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

इसे भी पढ़िए :  'W' मैगज़ीन के कवर पर छाई 'देसी गर्ल', 'हॉलीवुड रॉयल्स कैटेगरी' में हुई शामिल

44 वर्षीय अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘जेन ने उल्लेख किया था कि तलाक की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी लेकिन उसके कुछ सप्ताह के बाद चीजें बदल गयीं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ऐसा नहीं लगता है कि वह दोनों उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  बालविवाह : 10-14 साल के 366 बच्चे हैं तलाकशुदा, पूरे आंकड़े पढ़कर चौंक जाएंगे आप