देखिए, धोनी के ऊपर बनी फिल्म का ट्रेलर, सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं धोनी का किरदार

0

धोनी के फैंस के लिए जिस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है उस फिल्म का ट्रेलर खुद धोनी ने लॉन्च कर दिया है। भारतीय टीम के मौजुदा वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर कल यानि की गुरूवार को लॉन्च किया गया।
फिल्म के ट्रेलर को धोनी ने मुंबई में लॉच किया है। धोनी ने फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर पोस्ट कर अपने फैंस को जानकारी दी है। इस मौके पर सुशांत सिंह राजपूत भी वहां मौजूद थे।
आपको बता दें की इस फिल्म के मुख्य किरदार के रूप में फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। काफी लंबे समय से फैंस इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
इस फिल्म को मशहूर फिल्म डाइरेक्टर नीरज पाण्डे ने फिल्म का निर्देशन किया है।

इसे भी पढ़िए :  तीसरी बार पापा बने सैफ, बेबो को हुआ बेटा