प्रमोशन के लिए ‘फुद्दू’ की टीम पहुंची दिल्ली

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

FUDDU

पवन कुमार शर्मा, जो फिल्म के निर्माता होने के साथ इसके लेखक भी हैं, ने बताया कि इस फिल्म की यूएसपी इसका काॅन्टेंट है और हमें यकीन है कि खास कहानी को लोग काफी पसंद करेंगे। वैसे भी आजकल काॅन्टेंट की ही असली पूछ-परख है, सितारों से भी कहीं ज्यादा। उन्होंने बताया कि फिल्म में कुल दस गाने हैं, जिनमें बाॅलीवुड एवं टीवी के कई सेलिब्रिटी नजर आएंगे। फिल्म के एक गाने में सनी लियोनी के साथ शरमन जोशी भी दिखेंगे, तो वहीं गौहर खान का जलवा भी एक गाने में देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  'मैंने सरकार पर विश्‍वास किया लेकिन मुझे अकेला छोड़ दिया, जब सरकार चुप रहेगी तो मैं बोलूंगा'- अनुराग कश्यप

जहां विकी आहूजा, प्रदीप गुप्ता और स्वाती कपूर जैसे कलाकारों की फिल्म ‘फुद्दू’ की कहानी का सवाल है, तो ‘फुद्दू’एक इमोशनल और मासूम लड़का है, जो बनारस से मुंबई आया है। वह यह देखकर काफी हैरान हो जाता है कि लोग यहां कैसे तंग और छोटे घरों में रहते हैं? शादी के बाद इस स्थिति को स्वीकार करने में उसे मुश्किल होती है कि कैसे पूरी फैमिली एक ही कमरे को शेयर करती है

इसे भी पढ़िए :  कौए की चालाकी देख इंसान भी दंग

उसकी जिंदगी में तब उथल-पुथल मच जाती है, जब उसकी पत्नी जिसे वह सबसे ज्यादा प्यार करता है, वह किसी ऐसे कारण से जो सच नहीं है, उसे छोड़कर चली जाती है। उसका परिवार भी उसका अनादर करने लगता है और घर से निकाल देता है, लेकिन क्या वह उस सम्मान को पाने, अपने पत्नी को वापस लाने में सफल होता है? यही फिल्म का क्लाईमेक्स है।

इसे भी पढ़िए :  शाहरूख खान की मार्कशीट हुई वायरल, पढ़िए इंग्लिश में कितने नंबर पाए थे किंग खान ने

अगली स्लाईड में देखिए इसका ट्रेलर।

2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse