आज अनोखे अंदाज़ में गूगल, पंचम दा को किया सलाम

0

आज आप जैसी ही कुछ सर्च करने के लिए गूगल के सर्च इंजन में प्रवेश करेंगे,आपको एक नया डूडल मिलेगा। आज गूगल पंचम दा यानी आरडी बरमन की 77वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खास मौके पर गूगल ने एक नया डूडल बनाया है, जिसमें पंचम दा को जगह दी गई है। 60, 70 और 80 के दशक में कई सुपरहिट गाने देने वाले आरडी बर्मन को हिंदी फ़िल्मों में आधुनिक संगीत का जनक माना जाता है। ऐसी शख्शियत का जन्मदिन गूगल भी खास तरीके से मना रहा है। यही वजह है कि नए डूडल के जरिए गूगल ने आरडी बरमन साहब को सलाम किया है।

इसे भी पढ़िए :  सलमान लॉन्च करेंगे आशा पारेख की ऑटोबायॉग्रफी