फिल्म निर्माताओं के संगठन IMPPA ने पाक कलाकारों पर लगाया प्रतिबंध

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। फिल्म निर्माताओं के संगठन ‘इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन’ (इम्पा) ने एक प्रस्ताव पारित कर उरी हमले की पृष्ठभूमि में पाकिस्तानी कलाकारों के हिंदी फिल्म उद्योग में काम करने पर रोक लगा दी।

इसे भी पढ़िए :  विजय माल्या को गिरफ़्तारी के बाद मिली बेल, भारत आने की राह नहीं हैं इतनी आसान

इम्पा के अध्यक्ष और निर्माता टीपी अग्रवाल ने कहा कि ‘‘इम्पा ने अपनी 87वीं आम सभा में प्रस्ताव पारित किया कि इस संस्था के सदस्य निर्माता किसी पाकिस्तानी कलाकार को अपनी फिल्मों में नहीं लेंगे।’’

इसे भी पढ़िए :  नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था एक्टर जिसकी वजह से हुई मॉडल सोनिका चौहान की हादसे में मौत!

फिल्म निर्माता और इम्पा के सदस्य अशोक पंडित ने कहा कि ‘‘इम्पा उरी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देता है। यह महसूस किया गया कि इसकी राष्ट्र की तरफ भी जिम्मेदारी है और प्रस्ताव पारित किया गया कि हालात सामान्य होने तक पाकिस्तानी कलाकारों और टेक्नीशियन पर प्रतिबंध रहेगा।’’

इसे भी पढ़िए :  'ये हैं मोहब्बतें' की दिव्यांका ने लगायी प्रधानमंत्री से गुहार

इससे पहले राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे भीतर देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था।