पढ़े: जॉन अब्राहम ने फैन को क्यों जड़ा थप्पड़?

0
जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम अपने शालीन स्वभाव और शांत मिजाज के लिए जाने जाते है। लेकिन गुरुवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘फोर्स 2’ के ट्रेलर लॉन्च पर उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। ट्रेलर लॉन्च के दौरान जॉन ने सबके सामने अपना आपा ही खो दिया।

इसे भी पढ़िए :  सलमान खान को लेकर सपना का सनसनीखेज़ खुलासा, बताया जान का खतरा

दरअसल ट्रेलर लॉन्च के बाद जब जॉन वेन्यू से बाहर निकल रहे थे तो फैन्स की भीड़ उनकी ओर दौड़ती आ रही थी उस भीड़ में से एक फैन ने सेल्फी के लिए जॉन की बांह पकड़ ली और अपनी तरफ खींचने लगा इस बात से तो जॉन का गुस्सा सांतवे आसमान पर चढ़ गया और उस फैन को थप्पड़ जड़ दिया। यही नहीं जॉन ने मीडियाकर्मीयों को भी धमकी दी कि अगर उन्होंने इस घटना को रिकॉर्ड किया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और जॉन ये कहते हुए गुस्से में अपनी कार में बैठ कर चले गए।

इसे भी पढ़िए :  बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

आपको बता दे फोर्स 2, 2011 में आई फोर्स का रीमेक है। फोर्स की तरह इस फिल्म में भी जॉन काफी जबर्दस्त एक्शन सीन करते दिखने वाले हैं।

इसे भी पढ़िए :  ये रिश्ता क्या कहलाता है की बहू “अक्षरा” का विडियो हुआ वायरल