क्या 2 अप्रैल से बंद हो जाएगा ‘द कपिल शर्मा शो’?

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

गौरतलब है कि सोनी चैनल पर ‘द कपिल शर्मा शो’ पिछले साल 24 अप्रैल को शुरू हुआ था। लेकिन पहली वर्षगांठ से पहले इस शो के लिए ये गंभीर संकट उठ खड़ा हुआ। शो के एक और अहम किरदार नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धताओं में अति व्यस्त में हैं। ऐसे में शो के अगले शूट में सिद्धू के हिस्सा लेने पर भी प्रश्नचिह्न लगा हुआ है। कपिल खुद भी इस वक्त अपनी प्रोड्यूस की हुई फिल्म ‘फिरंगी’ की शूटिंग के लिए देश से बाहर हैं। वो 2 अप्रैल को ही लौटेंगे।
बताया जाता है कि सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर तीनों ही कपिल की ओर से फ्लाइट में की दूसरे यात्रियों के सामने की गई कथित बदसलूकी से खफा हैं। हालांकि कपिल सोशल मीडिया पर माफी भी मांग चुके हैं लेकिन ये तीनों एक्टर शूटिंग में दोबारा लौटने के लिए तैयार नहीं हो रहे।

इसे भी पढ़िए :  कॉमेडियन कपिल शर्मा की बढ़ी मुसीबत, हो सकती है 3 साल की कैद

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse