अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते को लेकर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये करारा जवाब

0
मलाइका अरोड़ा
file photo

फिल्मी जगत में रिश्तों को लेकर अफवाहें एक आम बात है। इसी तरह काफी समय से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान के रिश्ते को लेकर अफवाहे उड़ती रही हैं। कई बार तो यहां तक कहा गया कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं मलाइका और अरबाज का रिश्ता टूटने की वजह भी अर्जुन को ही माना जा रहा था। लेकिन अब मलाइका अरोड़ा खान ने इस पर अपना बयान देकर ऐसी सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। हाल ही में एक इवेंट में मलाइका बिपाशा बसु, और सुजैन खान के साथ आई थीं।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर लॉन्च, बिहारी छोरे का दिल्ली वाली से प्यार की कहानी

 

इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने मलाइका से उनके और अर्जुन के रिश्ते को सवाल किया जिसपर मलाइका ने कहा- ‘सीरीयसली। हम (बिपाशा बसु, सुजैन खान और मलाइका) तीनों स्वतंत्र, शानदार और अमेजिंग महिलाएं हैं, उसके बारे में बात करो आप उस बारे में बात क्यों नहीं करते जब हम मिलते हैं तो क्या होता हैं। हर कोई हंस रहा है, खुश है और हमारे बारे में बात कर रहा है। उसके बारे में बात कीजिए। मुझे लगता है कि यह बहुत मजेदार है। गॉसिप करने की क्या जरुरत है?’

इसे भी पढ़िए :  सलमान ने कहा 'बार बार देखो' फ्रीकी अली', वीडियो वायरल

 

उनके जवाब से साफ लगता है कि उन्होंने इस स्थिति को काफी अच्छे हैंडल किया। हाल ही में नच बलिए के सीजन 8 में अर्जुन अपनी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान अर्जुन और मलाइका ने एक दूसरे से दूरी बनाए रखी थी। एक सूत्र ने बताया कि मलाइका और अर्जुन की वैनिटी वैन अगल-बगल पार्क की गई थीं लेकिन दोनों एक दूसरे के रास्ते में नहीं आए। दोनों के मैनेजर्स ने बहुत अच्छी तरह से सब को-ऑर्डिनेट किया था।

इसे भी पढ़िए :  सोशल मीडिया पर बहस की वजह बनी फोर्ब्स की सूची, कुमार विश्वास ने किया पीएम मोदी पर व्यंग्य