विवादों में राखी सावंत, ‘मेरठ को बताया गुंडों का शहर’, फैंस हुये नाराज़

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पंजाबी एकता मंच के संस्थापक प्रमोद बाटला व प्रदेश अध्यक्ष विजय अरोड़ा के नेतृत्व में वहां लोग हाथों में फूल मालाएं और बुके लेकर पहुंच गए। काफी इंतजार के बाद राखी सावंत की गाड़ियों का काफिला पहुंचा, लेकिन राखी ने कार का शीशा उतारकर मेरठ को गुंडों का शहर बताते हुए यहां गाड़ी से उतरने से इंकार कर दिया। राखी सावंत बोलीं कि यह गुंडों का शहर है और यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, ऐसे में वह यहां पर नहीं उतरेंगी, यहां उनकी जान को खतरा हो सकता है। यह कहकर वह यहां से मुजफ्फरनगर के लिए निकल गईं।

इसे भी पढ़िए :  सावधान! 10 का सिक्का लेने से मना किया तो मिलेगी ये खतरनाक सज़ा, जरूर पढ़ लें...

राखी के इस रवैये से वहां मौजूद लोगों का दिल तो टूटा ही साथ में मेरठ को गुंडों का शहर बताने पर मेरठ क्रांतिवीरों का शहरबार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने कहा कि मेरठ गुंडों का नहीं, क्रांतिवीरों का शहर है, इसका अपमान करने का हक किसी को नहीं है। आइटम गर्ल को मेरठ के बारे में टिप्पणी करने से पहले यहां के इतिहास को जान लेना चाहिए। उन्हें अपने इस बयान के लिए पूरे मेरठ से माफी मांगनी चाहिए। यदि वह माफी नहीं मांगती हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्यों, विवादों में रहने वाले एक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर क्यों है चर्चा में?
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse