गायक मीका सिंह को हमारा पाकिस्तान कहना पड़ा महंगा, शिवसेना ने कहा महाराष्ट्र में माइक थाम कर तो दिखायें

0
mika

गायक मीका सिंह ने अपनी एक टिप्पणी से भारतीय प्रशंसकों को नाराज कर लिया है। 12 और 13 अगस्त को मीका सिंह का शिकागो और ह्यूस्टन में कार्यक्रम है। इसे लेकर उन्होंने कुछ ट्वीट किए जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया और कहा 15 अगस्त को हमारा हिंदुस्तान आजाद हुआ था और 14 को हमारा पाकिस्तान।

इसके विरोध में महाराष्ट्र चित्रपट सेना के नेता अमेय खोपकर ने आपत्ति जताई है। अमय ने ट्विटर पर सरेआम धमकी देते हुए ट्वीट किया, “मीका सिंह युएसए में ‘हमारा पाकिस्तान’ कॉन्सर्ट कर रहे हैं। उन्हें ये खुला चैलेंज है, महाराष्ट्र में माइक पकड़ कर तो दिखायें।

इसे भी पढ़िए :  299 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी
Click here to read more>>
Source: News world India