गुजरे जमाने की गायिका मुबारक बेगम नहीं रहीं

0

दिल्ली
एक समय में लाखों दिलों पर राज करने वाली पाश्र्व गायिका मुबारक बेगम का लंबी बीमारी के कारण आज रात मुम्बई स्थित अपने घर में निधन हो गया। बेगम 80 वर्ष की थीं।

परिवार के एक सदस्य ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘ मुबारक बेगम अब हमारे बीच नहीं हैं। उनका जोगेश्वरी में अपने घर में आज रात साढ़े नौ बजे निधन हो गया। वह कुछ वक्त से बीमार थीं।’’ मुबारक बेगम ने मुख्य तौर पर 1950 से 1970 के दशक के बीच बॉलीवुड के लिए सैकड़ों गीतों और ग़ज़लों को अपनी आवाज दी थी। जिसके लिए उन्हें याद किया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  फिर छाईं प्रियंका चोपड़ा, दूसरी बार जीता 'क्‍वांटिको' के लिए पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड

बेगम ने 1961 में आई फिल्म ‘हमारी याद आएगी’’ का सदाबहार गाना ‘‘कभी तन्हाइयों में हमारी याद आएगी’’ को अपनी आवाज दी थी। वह कुछ सालों से बीमार चल रही थीं।

इसे भी पढ़िए :  संगीत शिक्षकों की भर्ती पर गुजरात हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।