रिलीज से पहले सुपरहिट सचिन की फिल्म, प्रीमियर पर पहुंचे शाहरुख, आमिर, अमिताभ समेत पूरी इंडियन क्रिकेट टीम, देखें तस्वीरें

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

 

हालांकि एक क्रिकेटर-सेलिब्रिटी जोड़ी यहां फिर ऐसी नजर आई जिसने सब का ध्‍यान अपनी तरफ फिर से खींच लिया। इंडियन क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली इस स्‍क्रीनिंग में अपनी गर्लफ्रेंड और एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा के साथ नजर आए। एक दिन पहले ही मुंबई में हुई जहीर खान और सागरिका घाटगे की सगाई की पार्टी में सुर्खियां बटोर चुकी यह जोड़ी बुधवार को फिर हाथ में हाथ डाले नजर आई।

इसे भी पढ़िए :  महिलाओं को पता होना चाहिए कि वे खुद अपनी 'हीरो' कैसे बनें : तापसी पन्नू

सचिन तेंदुलकर की इस फिल्‍म के प्रीमियर में बॉलीवुड के कई सुपरस्‍टार जैसे शाहरख खान, आमिर खान, महानायक अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन व बहू ऐश्वर्या, संगीतकार ए आर रहमान, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, कबीर खान, आशुतोष गोवारिकर, आशा भोसले, अरशद वारसी, उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी समेत कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।

इसे भी पढ़िए :  संजय दत्त की बॉयोपिक में रणबीर कपूर का ऑनस्क्रीन पिता कौन

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse