सलमान खान के बयान पर बवाल, खुद को बताया था रेप की शिकार महिला

0

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने हाल ही में स्पॉटबोय.कॉम को दिए इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए की जाने वाली ट्रेनिंग के बारे में कहा “जब मैं शूटिंग के बाद रिंग से बाहर आया करता था, मुझे रेप की शिकार महिला जैसा महसूस होता था। मैं सीधा चल भी नहीं पाता था।”

इसे भी पढ़िए :  सलमान ने वरुण को दी थप्पड़ मारने की धमकी

सलमान यही पर ही नहीं रुके उन्होने इस इंटरव्यू में महिलाओं का ज़िक्र बुरी आदत के रूप में भी किया और कहा कि उन्होंने लड़कियों के अलावा सभी बुरी आदतें छोड़ दी हैं। इस इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर सलमान खान की चौतरफा आलोचना हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  Cannes 2017 में छाया दीपिका पादुकोण का जलवा, देखें तस्वीरें