‘डैडी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अर्जुन रामपाल ने निभाया है डॉन अरुण गवली का किरदार

0
डैडी

सत्तर के दशक में सामने आये मुंबई के डॉन अरुण गुलाब गवली पर बनी फिल्म ‘डैडी’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है। इस फिल्म में एक्टर अर्जुन रामपाल अरुण गुलाब गवली का अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
गवली को एक जमाने में मुंबई के डॉन दाउद इब्राहिम का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता था। हालांकि अब अरुण गवली जुर्म की दुनिया को अलविदा कहकर राजनीति में उतर चुके हैं। फिल्म मुंबई के दिल दगड़ी चाल बाइकला पर बनी है जो के एक समय में अरुण गवली का अड्डा हुआ करता था।

इसे भी पढ़िए :  डॉन को पकड़ना हुआ अब और मुश्किल, UN को दिए दाऊद के पते गलत निकले

अर्जुन रामपाल अपने रोल में काफी फिट बैठ रहे हैं। देखें ट्रेलर:

 

फिल्म में फरहान अख्तर और तमिल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश भी अहम रोल में दिखेंगे। ऐश्वर्या फिल्म में अर्जुन की पत्नी बनी हैं। फिल्म को आशिम आहुवालिया ने डायरेक्ट किया है और ये इरोस इंटरनेशनल, कुंडालिनी एंटरटेंमेंट और करत एंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी है। फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी।

इसे भी पढ़िए :  जग में अभी भी हैं मुकेश के बोल, पढ़िए मुकेश की कुछ अनसुनी कहानियां

‘डैडी’ के टीजर की विशेष स्क्रीनिंग पर शामिल अर्जुन ने बुधवार को कहा, ‘हर फिल्म का अपना एक अलग सफर होता है। आप फिल्में इसलिए करते हैं, क्योंकि आप करना चाहते हैं। मैं इसलिए करता हूं, क्योंकि मुझे इससे बेहतर अनुभव मिलता है। फिल्म की कहानी को विभिन्न दृष्टिकोण से पेश किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  सा रे गा मा पा 2016 के विजेता हैं....!