रामायण के ‘विभीषण’ मुकेश रावल की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक ‘रामायण’ में विभीषण का रोल करने वाले टीवी अभिनेता मुकेश रावल की मौत हो गई है। उनका शव मुंबई के कांदीवली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है।

हालांकि, फिलहाल ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर मुकेश रावल की मौत की वजह क्या है? क्या किसी ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हुई है या फिर रेलवे ट्रैक पार करते समय वो किसी ट्रेन की चपेट में आ गए।

इसे भी पढ़िए :  पापा सैफ अली खान की गोद में दिखा तैमूर अली खान

रेलवे पुलिस के रिपोर्ट के मुताबिक लोकल ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है। बाद में उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया। ये भी बताया जा रहा है कि एक रेल एक्सीडेंट में उनके बेटे की भी मौत चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  तस्वीरों में देखिए- अगर भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध होगा तो कितना नुकसान होगा

रावल ने रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक ‘रामायण’ में विभीषण का किरदार निभाकर लोकप्रियता बटोरी थी। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। वर्तमान में मुकेश रावल गुजराती टीवी धारावाहिक ‘नास नास में खुन्नस’ में काम कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  पाक में भारतीय फिल्मों का बैन नहीं झेल पा रहे सिनेमाघर, रिलीज की योजना