दर्दनाक! मुंबई के एक बड़े अस्पताल का काला सच, किडनी रैकेट में लिप्त 5 डॉक्टर गिरफ्तार

0

मुंबई। पिछले कई वर्षों में किडनी रैकेट में शामिल लोगों, डॉक्टरों और अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। बावजूद इसके मासूमों की किडनी निकालने का गोरखधंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा। मुंबई के एल. एच. हीरानंदानी अस्पताल के पांच डॉक्टरों पर किडनी रैकेट में शामिल होने का आरोप लगा है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार शाम इस मामले में पांच डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए लोगों में हॉस्पिटल के CEO सुजीत चटर्जी और मेडिकल डायरेक्टर अनुराग नाइक भी हैं। गौरतलब है कि 14 जुलाई को इस हॉस्पिटल में किडनी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। संभवतः यह पहला मौका है जब मुंबई के किसी बड़े हॉस्पिटल में इतने बड़े पैमाने पर सीनियर डॉक्टरों की गिरफ्तारी की गई है।

इसे भी पढ़िए :  'कॉमन सिविल कोड' पर नीतीश नहीं देंगे मोदी का साथ

इन गिरफ्तारियों के साथ ही मुंबई पुलिस अभी तक किडनी रैकेट केस में 14 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। गिरफ्तार लोगों में से नाकाम गुर्दे वाला एक मरीज और उसकी ‘फर्जी बीवी’ भी है। 14 लोगों में से 6 तो हॉस्पिटल से जुड़े हुए हैं। हालात की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि नीलेश कांबले नाम के एक मेडिकल सोशल वर्कर को भी अरेस्ट किया गया है।

पुलिस के मुताबिक राज्य सरकार के स्वास्थ्य महकमे की रिपोर्ट के आधार पर इन डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट में इन डॉक्टरों के किडनी रैकेट में शामिल होने की बात कही गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पांचों  डॉक्टरों को देर शाम हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़िए :  पत्थरबाजों पर फूटा महबूबा मुफ्ती का गुस्सा, कहा- मुट्ठी भर लोग कश्मीर में हिंसा के पीछे

जानेमाने बिल्डर और हॉस्पिटल के संस्थापक ट्रस्टी निरंजन हीरानंदानी ने इस घटना पर अफसोस जाहिर किया है। आज गिरफ्तार डॉक्टरों को अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  शर्मनाक: जायदाद के लिए बेटे ने की मां की पिटाई