‘काले जादू’ के शक पर तांत्रिक ने लड़की को बेरहमी से पीटा, जबरन खिलाया गोबर

0
महाराष्ट्र
Source: ANI Twitter

महाराष्ट्र के लातूर में अंधविश्वास का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। खबर के मुताबिक, 18-वर्षीय एक लड़की को एक तांत्रिक ने बीमारी से निजात दिलाने के बहाने पहले उसे पीटा और फिर जबरदस्ती गोबर खिलाया। मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब इस शर्मनाक घटना का पूरा वीडियो एक मैसेजिंग एप पर वायरल हो गया। फिलहाल पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच में लगी है।

 
लातूर जिले के चाकूर पुलिस थाने में लड़की के पिता और तांत्रिक सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चाकूर पुलिस थाने के पुलिस उपाधीक्षक विकास नायक ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला भी इस मामले में आरोपी है।पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पीड़ित लड़की बीए की छात्रा है, जिसे लगातार पेट में दर्द रहता था। लड़की के घर वालों को उस पर काला जादू होने का संदेह था, इसलिए वे उसे 4 जून को तांत्रिक के पास ले गए थे।

इसे भी पढ़िए :  तीन सरकारी कर्मचारियों को मिली पानी बर्बाद करने की सजा, नहीं मिलेगा वेतन बढ़ोत्तरी का लाभ

 

आपको बता दें कि एक तरफ मोदी सरकार इस 21वीं सदी में भारत को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए दिन रात प्रयासरत है और दूसरे देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कह रही है। लेकिन हमारे समाज में आज भी अंध विश्वास का मोह समाप्त होने के नाम नहीं ले रहा है।

इसे भी पढ़िए :  एनकाउंटर में मारे गए SIMI के आंतकी, सीएम शिवराज ने कहा होगी जांच, देखें वीडियो

 

ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद हमारी खोखली हकीकत हमें खुद दुनिया के सामने शर्मिंदा होने पर मजबूर करती है। अगर हमें दुनिया के साथ चलना है तो सरकार को एक ऐसा अभियान चलाना चाहिए जिससे लोगों को अंधविश्वास के जाल में फंसाकर जो तांत्रिक अपनी रोटियां सेक रहे हैं उन्हें मुंह की खानी पड़े।

इसे भी पढ़िए :  लातूर में बीजेपी की बड़ी जीत, आजादी के बाद पहली बार हारी कांग्रेस