रामगोपाल वर्मा नें केजरीवाल का उड़ाया मजाक, कहा…..

0
रामगोपाल वर्मा

नोटबंदी पर पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना करने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बॉलिवुड में काफी खिल्ली उड़ाई गई इन लोगों की लिस्ट में मशहूर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा और मशहूर लेखक और सोशलाइट सुहेल सेठ का नाम भी जु़ड़ गया है।

ट्विटर पर हमेशा ऐक्टिव रहने वाले फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल @RGVzoomin से अरविंद केजरीवाल की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वाह, मुझे नहीं पता था कि मफलर के पीछे इतना किलर लुक होगा। इस फोटो में तो अरविंद केजरीवाल दीपिका पादुकोण से भी हॉट लग रहे हैं।  इसी तरह अपने एक अन्य ट्वीट में रामगोपाल वर्मा ने एक बार फिर दिल्ली के सीएम पर हमला बोलते हुए लिखा, अरविंद केजरीवाल को बाल दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। गौरतलब है कि इससे पहले रामगोपाल वर्मा ने 500 और 1,000 रुपये के नोट अमान्य किए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया था।


वहीं, दूसरी ओर मुंबई के मशहूर सोशलाइट, टीवी कलाकार, टीवी गुरू और लेखक सुहेल सेठ ने भी सरकार के नोटबंदी के फैसले का समर्थन करते हुए, पीएम मोदी की आलोचना करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की खिंचाई की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को बाल दिवस की बहुत बहुत बधाई।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना का मोदी सरकार पर हमला, RBI में गूंगे-बहरे गवर्नर को नियुक्त कर देश की अर्थव्यवस्था को कर दिया है अस्त-वस्त