अपनी फिल्म रईस का प्रमोशन करने के लिए शाहरूख मुंबई से दिल्ली हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचे है। शाहरूख को देखने के लिए स्टेशन पर हजारों प्रशंसक पहुंचे है।
#WATCH: Massive crowd gathered at Hazrat Nizamuddin railway station as Shah Rukh Khan reaches Delhi for promotion of his film #Raees pic.twitter.com/nBZNRwblac
— ANI (@ANI_news) January 24, 2017
दरअसल अपनी फिल्म रईस के प्रोमोशन के लिए शाहरुख मुंबई से दिल्ली ट्रेन के सफर पर निकले हैं। रास्ते में पड़ने वाले हर स्टेशन पर उनके फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब है। इसी बीच गुजरात के वडोदरा स्टेशन पर भी हजारों की संख्या में फैंस जमा थे। भीड़ ने वडोदरा स्टेशन पर एक शख्स की जान ले ली। स्टेशन पर भगदड़ मचने से फरीद खान की जान चली गई है। वह अपने रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ने आया था। इस अफरा-तफरी में 4 लोग बेहोश हो गए जिसमें 2 पुलिसवाले भी थे। इसके अलावा कई लोग इस भगदड़ में घायल हो गए।