ट्विटर के ट्रोल में फंसी शिल्पा शेट्टी ऐसे किया अपना बचाव

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

शिल्पा

दरअसल, पिछले दिनों एक खबर प्रकाशित हुई, जिसके बाद सोशल साइट पर लोग उनका मजाक उड़ाने लगे। शिल्पा ने कहा था कि ‘ऐनिमल फार्म’ जैसी कुछ किताबें ऐसी हैं, जिन्हे बच्चों को स्कूल में पढ़ाया जाना चाहिए, जो बच्चों को जानवरों से प्यार करना और उनका ध्यान रखना सिखा सकती है। हाल ही में आईसीएसई बोर्ड ( ICSE) ने ‘हैरी पॉटर’, ‘टिनटिन’ और ‘अमर चित्र कथा’ जैसी फेमस बुक्स को अपने इंग्लिश सिलेबस में शामिल किया है और इस कदम की चारों ओर सराहना हो रही है। इसी संबंध में एक अखबार शिल्पा शेट्टी से बातचीत करने पहुंचा।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए आखिर किसके साथ रोमांस करके नवाजुद्दीन सिद्की इन दिनों हवा में उड़ रहे हैं

इस बातचीत में पूछे गए सवाल पर शिल्पा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘हैरी पॉटर’ को सिलेबस का हिस्सा बनाना एक बड़ा कदम है और इससे बहुत कम उम्र के लोगों में कल्पनाशीलता और रचनात्मकता पैदा होगी। मुझे लगता है कि ‘लिटिल वुमन’ जैसी किताबों से भी छोटी उम्र में महिलाओं का सम्मान करने की भावना पैदा होगी।

इसे भी पढ़िए :  शेर के साथ ऐसी हैवानियत ! बाप रे बाप

इसी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि ‘ऐनिमल फार्म’ को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे छोटे बच्चों को जानवरों से प्रेम करने और देखभाल करने की सीख मिलेगी। इसके बाद हैशटैग शिल्पाशेट्टीरिव्यूज ( #ShilpaShettyReviews) ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और लोगों ने अन्य किताबों के बारे में तरह-तरह के लतीफे बनाने शुरु कर दिए।

इसे भी पढ़िए :  आईफा 2016 में रणबीर बेस्ट एक्टर, तो दीपिका बनी बेस्ट एक्ट्रेस

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse