राजकुमार के शाही ठाठ ! सऊदी के राजकुमार ने 80 बाजों के लिए प्लेन में बुक कराईं सीटें, देखें वीडियो

0
ठाठ

कहा जाता है कि शौक बड़ी चीज़ है और शौक के बढ़कर और कुछ नहीं, अपने शौक को पूरा करने के लिए कई बार इंसान पैसा पानी की तरह बहा देता है, और राजाओं के ठाठ तो राजशाही होते ही हैं। क्या आपने कभी देखा है बाजों को प्लेन में हवाई सफर करते हुए। नहीं देखा तो हम आपको बता दें कि सऊदी अरब के प्रिंस ने अपने 80 बाज के लिए विमान में सीटें बुक कराईं हैं। ये खबर और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि सऊदी अरब के राजकुमार तुर्की बिन अब्दुल्लाह अपने शौक के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं।  उनके शौक के बारे में कहा जाता है कि वो जहां भी जाते हैं अप ने साथ सोने की गाड़िया लेकर जाते हैं।

इसे भी पढ़िए :  मुस्लिमों को डर, अमेरिका में मुस्लिम देशों की एंट्री पर बैन से बढ़ेगा आतंक

राजकुमार के शाही ठाठ देखकर सफर कर रहे लोग हैरान रह गए। हलांकि खाड़ी देशों में लोगों को अपने पालतू जानवरों को साथ ले जाने की अनुमति होती है। विमान कंपनी उन्हें यात्रियों के साथ ले जाने से नहीं रोक सकती है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में ट्रंप का विरोध तेज, बढ़ी नस्ली हिंसा की वारदातें, 4 पुलिस अफसरों को मारी गोली

खाड़ी देशों में बाज को इंसानों जैसा सम्मान हासिल है। एयरलाइंस यात्री के साथ चल रहे बाजों को जगह देने से मना नहीं कर सकते। सऊदी अरब समेत कई देशों में बाज के खिलाफ भेदभाव रोकने के लिये कानून भी बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  पेट्रापोल चेकपोस्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, पीएम की 10 बड़ी बातें

इन देशों में कोई भी शख्स बाज के साथ रेस्तरां में खाने जाता है, तो वहां बाज के लिए बैठने का अरेंजमेंट करना पड़ता है। इन सभी बाज को हुड्स पहनाया गया था। जो उनके सिर से लेकर आंखों को कवर कर रहा था। बर्ड्स को शांत रखने के लिए ये हुड्स पहनाए जाते हैं।

इस खबर का वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें –